फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लिए खोदकर छोड़ी सड़क, लोगों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
हुडा के सेक्टर-15 में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के लिए सड़क खोदकर छोड़ दी गई और उसका काम भी बंद कर दिया गया। इससे वहां के लोगों का गुस्सा भड़क गया और प्रशासन के खिलाफ हंगामा किया। रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का काम पूरा करके सड़क को 24 घंटे में नहीं बनाने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

लोगों कहा कहना है कि सेक्टर-15 स्थित मकान नंबर 138 के सामने हुडा ने रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने का कार्य शुरू किया था। यहां पर बारिश होते ही सड़कों पर तीन-चार फुट पानी भर जाता है। लोगों ने आरोप लगाया कि एक भाजपा नेता ने अब इस काम को बंद करवा दिया है और सड़क को खुदा हुआ छोड़ दिया गया है। लोगों की समस्या जानने पहुंचे इनेलो नेता सुरेंद्र पंवार व इनेलो हलका प्रधान सुरेंद्र छिक्कारा ने सरकार व प्रशासन को 24 घंटे में काम को पूरा करने का अल्टीमेटम दिया। हलका प्रधान सुरेंद्र छिक्कारा ने कहा कि क्षेत्र के लोग काफी परेशान हैं, क्योंकि वहां आए दिन हादसे हो रहे है और जगह-जगह सीवर जाम पड़े हुए हैं। शिकायत करने पर भी अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। इस दौरान करतार सिंह राणा, सुरेश त्यागी, विकास गौड़, जयभगवान जैन, सुरेश मलिक, संजय वधावन, बलवान छिक्कारा, धर्मेंद्र, राजपाल आंतिल, सुनील मोर मौजूद रहे।
विज्ञापन


रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लिए खोदकर छोड़ी सड़क, लोगों का हंगामा
इनेलो ने सरकार व प्रशासन को 24 घंटे में कार्य पूरा करवाने का दिया अल्टीमेटम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें