फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के स्पेशलिस्ट रहे बाहर, कमरों पर लटके ताले, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को बुरा हाल है। अस्पताल में स्पेशलिस्ट डाक्टर होने पर भी मरीजों को पूरी सेवाएं नहीं मिल रहीं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से नए डॉक्टरों की तैनाती नहीं की जा रही। अस्पताल में मंगलवार के दिन भी ओपीडी में कई चिकित्सकों के कमरों पर ताले लटके होने से मरीजों को निराशा हाथ लगी। डॉक्टर न मिलने से उन्हें मजबूरन अपने घर वापस लौटना पड़ा।
सरकार चिकित्सकों की भर्ती जल्द से जल्द करने का दावा कर रही है, लेकिन अस्पताल में तैनात डॉक्टरों की दूसरी ड्यूटियों के कारण ओपीडी बंद हो रही है। किसी डाक्टर को कोर्ट में गवाही के लिए जाना पड़ता है तो कोई नाइट ड्यूटी या छुट्टी पर होने के कारण ओपीडी बंद रहती है। यहां अस्पताल में आने वाले मरीजों को डॉक्टर न मिलने पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आर्थो सर्जन डॉ. एसपी शर्मा पिछले डेढ़ माह से मेडिकल लीव पर हैं। एक जुलाई को वे मेडिकल लीव से वापस लौटे थे, लेकिन तबीयत खराब होने पर फिर से मेडिकल लीव पर चले गए हैं। उनकी बीमारी गंभीर बताई जा रही है। इस कारण हड्डी रोगियों को इलाज के लिए अस्पताल से पीजीआई रोहतक या खानपुर मेडिकल कॉलेज में रेफर किया जा रहा है। वहीं, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राघवेंद्र मंगलवार को कोर्ट में गवाही के लिए गए तो ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. प्रदीप लाकड़ा नाइट ड्यूटी पर होने से ओपीडी में में सीटें खाली रहीं। यहां पर आने वाले मरीजों को इलाज न मिलने पर परेशानी हुई। आई सर्जन डॉ. गिन्नी लांबा मंगलवार को मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए गए हुए थे तो आंखों के मरीज भी परेशान रहे।
विज्ञापन

-
दो जनरल सर्जन भी बीमारी के कारण छुट्टी पर रहे
सिविल अस्पताल में नियुक्त जनरल सर्जन डॉ. राहुल कंबोज व डॉ. आरएन तहलान भी बीमार हो गए। उनकी ओपीडी भी मंगलवार को बंद रही और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल में मरीज दिनभर डॉक्टरों की तलाश में भटकते रहे। समय पर इलाज न मिलने पर उन्हें प्राइवेट अस्पतालों की तरफ भागने के लिए मजबूर होना पड़ा।

कान की चोट दिखाने आया
कान के अंदर चोट लगी हुई है। झगड़े के दौरान कान पर थप्पड़ मार दिया था। ईएनटी स्पेशलिस्ट ने उसको कान का सीटी स्कैन कराने को कहा था। सीटी स्कैन की रिपोर्ट लेकर अस्पताल में पहुंचा, लेकिन डॉक्टर की नाइट ड्यूटी होने पर ओपीडी बंद रही।
फोटो 07- शंभु निवासी गांव जाखौली
-
मां को स्किन स्पेशलिस्ट के पास लेकर आया
यूपी के बागपत से अस्पताल में मां के इलाज के लिए स्किन स्पेशलिस्ट के पास दिखाने के लिए आया था। अस्पताल में आकर पता लगा कि वह कोर्ट एवीडेंस पर है। ओपीडी को सुचारु रूप से चलाने के लिए कोई अन्य स्पेशलिस्ट की व्यवस्था तक नहीं की गई है।
विज्ञापन

फोटो 08- कुलदीप निवासी बागपत
नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों का टोटा बना हुआ है। अस्पताल में चिकित्सकों के लिए 62 पद स्वीकृत हैं, जिसमें से 32 पद भरे हुए हैं। मंगलवार को विभागीय काम से जाने के कारण कई सर्जन अपनी ओपीडी सेवाएं तक नहीं दे पाए।
डा. सीपी अरोड़ा, पीएमओ


नागरिक अस्पताल के स्पेशलिस्ट बाहर, कमरों पर लटके ताले, मरीज परेशान
चर्म रोग विशेषज्ञ कोर्ट में गए, ईएनटी विशेषज्ञ की नाइट ड्यूटी, ऑर्थो सर्जन मेडिकल की लीव
दो जनरल सर्जन हुए बीमार, आई सर्जन भी मेडिकल कैंप में होने के कारण उठानी पड़ी परेशानी
स्वीकृत पदों के मुकाबले आधे पद खाली, अस्पताल के साथ ही दूसरी ड्यूटियां भी लग रही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें