अमर उजाला ब्यूरो
राई (ब्यूरो)।
बीडीपीओ कार्यालय में आयोजित हुई ब्लाक समिति राई की बैठक में पार्षदों ने पानी व बिजली बचाने के लिए पहल शुरू कर दी है। समिति सदस्यों ने उपायुक्त व खंड विकास पंचायत अधिकारी से गांवों में पानी व बिजली की बर्बादी पर रोक लगाने के लिए सबमर्सिबल बंद कराने की मांग की।
ब्लाक समिति सदस्यों ने कहा कि पहले के प्लान में कई सबमर्सिबल और हैंडपंप लगवाए गए थे। इनमें से अधिकतर को ग्रामीणों ने पास लगते अपने घरों के अंदर कर लिया है। इसके अलावा जो सबमर्सिबल बाहर लगे हैं उनसे पानी की काफी बर्बादी हो रही है। पानी बहकर पास लगते तालाब में एकत्र हो जाता है, जिसका पानी ओवरफ्लो होकर गांव की तरफ ही आता है। चेयरमैन संजय चौहान ने कहा कि सभी सदस्य अपने क्षेत्र में विकास कार्यों की सूची उन्हें सौंपें। इस दौरान खंड विकास व पंचायत अधिकारी प्रमोद कुमार, समिति सदस्य वेदपाल शास्त्री, चेतन शर्मा, सतीश कुमार, मंजू आदि मौजूद रहे।
बिजली-पानी बचाने को आगे आए ब्लाक समिति सदस्य
बीडीपीओ कार्यालय में आयोजित बैठक में उठाया मुद्दा