अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
चैंपियंस ट्राफी के भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए फाइनल मैच पर खूब सट्टा लगाया गया। दिल्ली कैंप में सट्टे की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा तो आरोपी वहां से भाग गया। वहां से पुलिस ने काफी सामान जरूर बरामद कर लिया और इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
थाना सिविल लाइन के एएसआई सुनील, एएसआई रमेश, हेड कांस्टेबल सुरेश, धीरज, संदीप, सुनील की टीम ने सूचना के आधार पर रविवार शाम को दिल्ली कैंप में एक मकान पर छापा मारा। पुलिस ने बताया कि वहां मोनू नाम का युवक भारत-पाकिस्तान मैच पर सट्टा लगवा रहा था जो मोबाइल के सहारे सट्टा लगवाता है। पुलिस के वहां छापा मारते ही आरोपी भाग गया, जबकि पुलिस ने वहां से एक मोबाइल, एलईडी, सेटअप बॉक्स बरामद किया है।
भारत-पाक के मैच पर लगा रहे थे सट्टा, पुलिस को देखकर भागे
सिविल लाइन पुलिस ने दिल्ली कैंप में एक मकान पर छापा मारकर बरामद किया सामान