फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के लिए स्वर्ण जीतकर ही लूंगा संन्यास: योगेश्वर दत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोहाना (सोनीपत)। ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त ने कहा कि उनका लक्ष्य अगले साल इंडोनेशिया में होने वाले कामनवेल्थ व एशियन खेलों में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने का है। उसके बाद ही वह संन्यास लेंगे। योगेश्वर दत्त शनिवार को देर शाम शहर की एक निजी संस्था के कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां उन्होंने कहा कि फिलहाल वह चोट से उबरने के साथ फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं। इन दिनों योगेश्वर गांव बलि ब्राह्मणन स्थित अपनी अकादमी में रोजाना अभ्यास कर रहे हैं। कुश्ती से संन्यास लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनका पूरा ध्यान अगले साल होने वाले कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स पर है। देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना चाहता हूं। वहीं संन्यास के बाद भी कुश्ती से जुड़ा रहने और अपनी अकादमी में देश के लिए पहलवानों की नई पौध तैयार करने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें