फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई के गेट का डिजाइन बनाने वाले प्रोफेसरों को पहला स्थान, एक लाख मिलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीआई रोहतक का मेन गेट डिजाइन बनाने में मुरथल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर को मिला पहला स्थान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल के आर्किटेक्ट विभाग के प्रोफेसरों को पीजीआई रोहतक के मेन गेट का डिजाइन बनाने पर प्रथम स्थान मिला है। इन विजेता प्रोफेसरों को पीजीआई रोहतक की ओर से एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं कुलपति प्रो. राजेंद्र अनायत ने विजेता प्रोफेसरों का सम्मान करते हुए प्रोत्साहन किया।
विज्ञापन

पीजीआई रोहतक के मेन गेट का डिजाइन बनवाने के लिए अप्रैल 2017 में राष्ट्रीय प्रतियोगिता कराई गई थी, जिसमें देशभर के आर्किटेक्चर ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में डिजाइन के चयन के लिए स्वास्थ्य शिक्षा एवं रिसर्च के अतिरिक्त मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय कमेटी बनाई गई थी। इस प्रतियोगिता में आर्किटेक्चर विभाग के प्रो. विजय शर्मा व प्रो. शैलजा ने मुरथल यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व किया और अपना डिजाइन कमेटी को सौंपा। इन दोनों के डिजाइन को प्रथम स्थान दिया गया है और अब पीजीआई के मेनगेट को मुरथल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसरों के डिजाइन के आधार पर बनाया जाएगा। जिस डिजाइन को प्रोफेसरों ने बनाया है, उसमें चिकित्साशास्त्र के इतिहास, तकनीकी उपलब्धियों व प्रदेश की संस्कृति को प्रदर्शित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें