फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कुश्ती प्रतियोगिता में 110 पहलवानों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
उभरते पहलवानों को आशीर्वाद देते हरियाणवी गायक मासूम शर्मा, अंतरराष्ट्रीय पहलवान नवीन मोर सहित अ
विज्ञापन
गन्नौर। गांव लड़सौली स्थित अंतरराष्ट्रीय पहलवान नवीन मोर की गुरु हनुमान व्यायामशाला में आयोजित तीन दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हुई। अंतिम दिन अंडर-19 कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 110 पहलवानों ने भाग लिया। उन्होंने अपना दमखम दिखाते हुए विभिन्न भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

हरियाणावी गायक मासूम शर्मा ने प्रतियोगिता के अंतिम दिन शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हरियाणा की मिट्टी में प्रतिभा और संघर्ष दोनों की ताकत है। मासूम शर्मा ने युवाओं से खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अनुशासन, मेहनत और समर्पण से खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं।
आयोजक भारत केसरी पहलवान नवीन मोर ने ऐसी प्रतियोगिताओं को युवा खिलाड़ियों में आत्मविश्वास बढ़ाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि ये प्रतियोगिताएं उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर देती हैं। विजेताओं को ट्रॉफी व मेडल भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 57 किलोग्राम वर्ग में खरखौदा के नितेश प्रथम और राई के नकुल दूसरे स्थान पर रहे। 61 किलोग्राम वर्ग में खरखौदा के कुणाल ने पहला तथा राई के जतिन ने दूसरा स्थान हासिल किया। 65 किलोग्राम वर्ग में सोनीपत के सितेंद्र विजेता बने। 97 किलोग्राम वर्ग में गोहाना के हिमांशु प्रथम और खरखौदा के अर्पण दूसरे स्थान पर रहे। स
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें