फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ब्रेड लेने आए कैंटर चालक से 1.10 लाख रुपये और मोबाइल लूटा

Thu, 04 Jul 2024 10:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई (सोनीपत)। गांव बारोटा के पास कैंटर चालक को काबू कर स्कॉर्पियो सवार बदमाश 1.10 लाख रुपये व मोबाइल लूट ले गए। आरोपियों ने चालक व क्लीनर को चाकू की नोक पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


करनाल के गांव रावर निवासी रवि ने बताया कि वह करनाल के अनिल के पास चालक की नौकरी करता है। 3 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे वह क्लीनर करनाल के निसिंग विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी विकास के साथ कैंटर लेकर ब्रेड लेने गांव बारोटा जा रहे थे। वह देर रात डेढ़ बजे बारोटा के पास पहुंचे तो स्कार्पियो सवार 4-5 नकाबपोश युवकों ने उनकी गाड़ी को रोक दिया। उन्होंने डंडे से कैंटर के शीशों को तोड़ दिया और उन पर हमला कर दिया। एक बदमाश ने चाकू की नोक पर उन्हें काबू कर गाड़ी से 1.10 लाख रुपये व क्लीनर का मोबाइल छीन लिया। बदमाशों की गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं थी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश भाग गए। कुंडली थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बारोटा के पास दो दिन पहले भी बदमाशों ने फोर-व्हीलर चालक को काबू कर 40 हजार रुपये लूट लिए थे। हिसार के गांव खांडा खेड़ी निवासी सूरजमल ने मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें