फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जुआ खेलते 11 आरोेपी 15,580 रुपये के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन मामलों में 11 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से कुल 15,580 रुपये की नकदी बरामद हुई। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर नियमानुसार जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन

थाना मुरथल पुलिस को सूचना मिली थी कि ताजपुर निवासी शेखर, मलिकपुर निवासी अमित, नवीन और सोनू पावर प्लांट के पास झाड़ियों में जुआ खेल रहे हैं। टीम ने मौके पर पहुंचकर चारों को गिरफ्तार किया और 6,020 रुपये बरामद किए।
दूसरे मामले में मुरथल निवासी सतीश, मिमारपुर निवासी विकास, ताजपुर निवासी राजीव और सोनू को पावर प्लांट के पास जुआ खेलते पकड़ा गया। इनके पास से 5,580 रुपये मिले।
विज्ञापन

वहीं, मलिकपुर निवासी प्रदीप व विवेक और मुरथल निवासी अरुण को जेबीएम प्लांट के पास जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 3,980 रुपये बरामद हुए। पुलिस प्रवक्ता रविंद्र ने बताया कि तीनों मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें