फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद भवन के निर्माण का 11.20 लाख का चोरी किया सरिया बेचते तीन दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कैलाना के पास से सीआईए-2 स्टाफ ने दिल्ली में निर्माणाधीन नए संसद भवन (सेंट्रल विस्टा) का सरिया चोरी कर उसे बेचने के लिए ट्रक में लोड कर रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने फाजिलपुर की युवती की संलिप्तता की जानकारी दी तो पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से दिल्ली के कीर्ति नगर से चोरी किया गया 26 टन सरिया बरामद कर लिया है। जिसकी कीमत करीब 11.20 लाख रुपये है। आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें जमानत मिल गई।
विज्ञापन

सीआईए-2 प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि उनके स्टाफ में नियुक्त एचसी सोमबीर सिंह की टीम मंगलवार देर रात कैलाना नहर पर गश्त कर रही थी। इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि कुछ युवक एक ट्रक में चोरी का सरिया लोड कर रहे हैं। सरिया दिल्ली से चोरी किया गया था। जिस पर टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा और मौके से तीन युवकों को सरिया व ट्रक सहित गिरफ्तार कर लिया। युवकों ने अपनी पहचान मूलरूप से गांव जांटी कलां फिलहाल सुलतानपुरी दिल्ली निवासी रितिक, गांव फरमाणा निवासी विक्रम व फाजिलपुर निवासी सतपाल के रूप में दी। उन्होंने बताया कि सरिया को कीर्ति नगर (दिल्ली) से चोरी किया गया था। ट्रक में करीब 26 टन सरिया मिला। पूछताछ में सामने आया कि सरिया फाजिलपुर गांव की प्रियंका ने अपने रिश्तेदार के माध्यम से टाटा प्रोजेक्ट कीर्ति नगर दिल्ली से चोरी-छिपे निकलवाया था। जिसे यह तीनों लेकर कैलाना आ गए थे। वह इसे लेकर बेचने की फिराक में घूम रहे थे। मामले में प्रियंका का नाम सामने आने के बाद सीआईए-2 की टीम ने प्रियंका को भी गिरफ्तार कर लिया है। गांव के युवक के माध्यम से प्रियंका अन्य आरोपियों को जानती है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें जमानत मिल गई।
31 मई को कीर्ति नगर थाने में दर्ज हुआ था चोरी का मुकदमा
सरिया को दिल्ली के कीर्ति नगर थाना क्षेत्र से चुराया गया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि सरिया चोरी के मामले में दिल्ली के कीर्ति नगर थाने में 31 मई को मुकदमा दर्ज किया गया था। अब मामले में दिल्ली पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

टाटा प्रोजेक्ट कंपनी में कार्यरत है प्रियंका का रिश्तेदार
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि सरिया को कीर्ति नगर स्थित टाटा प्रोजेक्ट कंपनी से चुराया गया था। कंपनी ही नए संसद भवन का निर्माण कर रही है, जिसमें इस सरिया का प्रयोग होना था। कंपनी में कार्यरत फाजिलपुर की रहने वाली प्रियंका के रिश्तेदार ने सरिया को बाहर निकलवा दिया था। इसके बाद आरोपी उसे लेकर आ गए। अब दिल्ली पुलिस प्रियंका के रिश्तेदार का पता लगाकर उसे गिरफ्तार करेगी।
दिल्ली एनसीआर में पहले भी सक्रिय रहा सरिया चोर गिरोह
दिल्ली व एनसीआर में पहले भी सरिया चोर गिरोह सक्रिय रहा है। दिल्ली एनसीआर में बनने वाली गगनचुंबी इमारतों से सरिया चोरी कर बेचने के मामले पहले भी सामने आए थे। जिसके बाद से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एनसीआर में एक गिरोह भी पकड़ा था। अब सोनीपत में सरिया चोरी करने के आरोप में युवती समेत चार आरोपी काबू किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें