फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रिंढाणा में मल्टीपर्पज कबड्डी हॉल निर्माण के लिए मिले 10.44 करोड़ रुपये

Tue, 14 Jul 2026 07:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। रिंढाणा में मल्टीपर्पज कबड्डी हॉल के निर्माण के लिए 10.44 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इस परियोजना से ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को नई पहचान मिलेगी।
हॉल के पूरा होने से क्षेत्र के खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ अभ्यास का अवसर मिलेगा। बरोदा से विधायक इंदुराज नरवाल साढ़े पांच वर्ष से इसके लिए प्रयास कर रहे थे। उन्होंने विधानसभा के प्रत्येक सत्र में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन

फरवरी के विधानसभा सत्र में भी उन्होंने मल्टीपर्पज कबड्डी हॉल निर्माण की मांग मजबूती से रखी थी। विधायक ने उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर परियोजना को मंजूरी दिलवाने का प्रयास किया था। रिंढाणा और आसपास के क्षेत्रों से लंबे समय से बेहतर खेल अधोसंरचना की मांग की जा रही थी।
बजट स्वीकृत होने के बाद अब निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। आधुनिक खेल सुविधाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों की तैयारी को अधिक प्रभावी बनाएंगी।
खेल प्रतिभाओं का केंद्र
विधायक ने बरोदा विधानसभा क्षेत्र को खेल प्रतिभाओं की धरती बताया। यहां के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रिंढाणा गांव में बनने वाला आधुनिक मल्टीपर्पज कबड्डी हॉल अभ्यास और प्रतियोगिताओं का बड़ा केंद्र बनेगा। अकेले रिंढाणा गांव से 16 अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी हैं। यहां अंतरराष्ट्रीय जूडो, कुश्ती और बॉक्सिंग खिलाड़ी भी हैं।
विज्ञापन

गांव में 400 राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी
करीब 400 राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी इसी गांव से देश का नाम रोशन कर चुके हैं। अब गांव में कबड्डी हॉल बनने के बाद आसपास के गांवों के खिलाड़ी भी अभ्यास कर सकेंगे। उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा। यह सुविधा युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में मदद करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें