फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 31 मार्च को एचसीएस परीक्षा देंगे 14

विज्ञापन
विज्ञापन
एचसीएस परीक्षा देंगे 14852 अभ्यर्थी, 59 केंद्र बनाए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। डीसी डॉ. शालीन ने कहा कि एचसीएस की परीक्षा 31 मार्च को जिले के 32 शिक्षण संस्थाओं में 59 परीक्षा केंद्रों पर होगी। इन केंद्रों में 14 हजार 852 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे और इस तरह फरीदाबाद के बाद यहां सबसे अधिक परीक्षार्थी रहेंगे। ऐसे में इस परीक्षा को पूरी तरह से शांतिपूर्ण व नकल रहित कराना होगा। डीसी डॉ. शालीन वीरवार को लघु सचिवालय में परीक्षा ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की मीटिंग ले रहे थे।
डीसी डॉ. शालीन ने कहा कि पिछले अनुभव को देखते हुए जिले में परीक्षा के दौरान एहतियात बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण कराने के लिए काफी कदम भी उठाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर जैमर व सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ट्रैजरी से परीक्षा केंद्रों तक प्रश्न पत्र पहुंचाने के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ अलग से टीमें लगाई गई हैं। केंद्रों में परीक्षार्थी सिर्फ एडमिट कार्ड, एक ओरिजनल आईडी व बॉल पैन ही लेकर जा सकते हैं। इसके अलावा कोई भी इलेक्ट्रानिक गैजेट, मोबाइल, घड़ी, गहने या अन्य सामान लेकर एंट्री नहीं कर सकता।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि परीक्षा का पहला सत्र सुबह 10 से दोपहर 12 बजे व दूसरा सत्र दोपहर बाद 3 से शाम 5 बजे तक होगा। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा-144 लागू की गई है। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र लेकर जाने वाली टीमों व स्टाफ के लिए अलग से आईकार्ड भी जारी करें, ताकि कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन

डीसी डॉ. शालीन ने बताया कि जिले में परीक्षा के लिए तीन वरिष्ठ आईएएस व तीन वरिष्ठ एचसीएस अधिकारियों को आब्जर्वर के तौर पर भेजा गया है। मीटिंग में उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान अगर कोई भी लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एडीसी जयबीर सिंह आर्य, नगर निगम कमिश्नर सुजान सिंह, परीक्षा के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी आब्जर्वर एवं एमडी शुगर मिल गोहाना महेंद्र पाल, एसडीएम विजय सिंह, आशीष वशिष्ठ, श्वेता सुहाग, सुरेंद्र पाल, सीटीएम शंभू राठी, एमडी शुगर मिल सुशील कुमार, डीएसपी हरेंद्र कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें