फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

87 स्कूलों के प्राचार्य गुरू द्रोण अवार्ड से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
87 स्कूलों के प्राचार्य गुरू द्रोण अवार्ड से सम्मानित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। एसआरएम विवि और प्राइवेट विद्यालय कार्य समिति की ओर से स्कूल प्राचार्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। जहां 87 प्राचार्य गुरू द्रोण अवार्ड से सम्मानित किए गए। सांसद मनोज तिवारी ने बतौर मुख्यातिथि व नीति आयोग के अतिरिक्त सचिव यादवेंद्र माथुर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीसी डा. पी प्रकाश ने की, जहां शिक्षाविद् मनोज माधवन कुट्टी भी मौजूद रहे।
वीसी डा. पी. प्रकाश ने गुरू द्रोण अवार्ड के बारे में बताया कि यह ऐसा कार्यक्रम है, जिसमें विश्वविद्यालय व विद्यालयों को एक साथ लाकर प्रतिस्पर्धा बढ़े। वहीं ऐसा मॉडल प्रस्तुत करें, जिसमें सरकारी-गैर सरकारी स्कूलों के शिक्षकों में गुणवत्ता व नवाचार की संस्कृति उत्पन्न हो। मुख्य अतिथि सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि सरकार शिक्षक व शिक्षार्थी के हित के लिए इस प्रकार की योजनाओं को क्रियान्वित कर रही है, जिससे शिक्षा का स्तर बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को शैक्षिक भव्यता प्रदान करने के लिए दो चर्चा मंडल बनाए गए। सक्रिय जीवंत विकास विषय पर चर्चा मंडल की अध्यक्षता शैक्षिक अधिष्ठाता प्रो. डॉ. सैमुअल राज ने की। व्यवसायिक व औद्योगिक शिक्षा विषय पर चर्चा मंडल की अध्यक्षता विवि के प्रशासनिक व प्रवेश निदेशक सेंथिल कुमार ने की। अंत में अतिथियों ने दिल्ली एनसीआर समेत विभिन्न स्कूल के 87 प्राचार्यों को गुरू द्रोण अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया। उनमें सोनीपत क्षेत्र से आभा सदाना, कर्नल आरएस बिश्नोई, डा. वीके मित्तल, आशा रानी व डा. प्रमिता मिश्रा सम्मानित हुए। अंत में रजिस्ट्रार डा. मनीष भल्ला ने अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें