फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक सम्मान के साथ हुआ जवान संदीप का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो,
विज्ञापन

खरखौदा। त्रिपुरा स्टेट राइफल के जवान संदीप के शव का गांव बिधलान में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। मंगलवार की रात को जवान संदीप की हृदय गति रुकने से ड्यूटी पर ही मौत हो गई थी। बुधवार की देर रात शव खरखौदा पहुंचा था, जिसे वीरवार सुबह पैतृक गांव ले जाया गया। जहां पर डीएसपी हरिंद्र सिंह की मौजूदगी में जवान का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

गांव बिधलान निवासी नरेंद्र ने बताया कि उसका चचेरा भाई संदीप वर्ष 2004 में त्रिपुरा स्टेट राइफल में सिपाही भर्ती हुआ था। वह अब अगरतला में तैनात था। मंगलवार की शाम को संदीप की परिवार के सदस्यों से फोन पर वीडियो कॉलिंग से बात भी हुई थी, जिस पर उसने दीपावली पर घर आने की बात कही थी। रात को ही उसके हृदय घात हुआ। साथी जवानों ने उसे अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। अचानक हुई घटना से परिवार स्तब्ध है। वीरवार की सुबह संदीप का पार्थिव शरीर गांव बिधलान पहुंचा जहां गमगीन माहौल में संदीप का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। हरियाणा पुलिस के जवानों ने अंतिम सलामी दी। इस अवसर पर डीएसपी हरिंद्र सिंह, थाना प्रभारी राजीव कुंडू, पूर्व विधायक सुखबीर सिंह फरमाणा आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें