फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के पानी में फिर डूबी सडक़ें, छह घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के पानी में फिर डूबी सड़कें, छह घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जिले में बुधवार को हुई बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। सड़कों पर पानी भरने से दुपहिया वाहन बंद हो गए। साथ ही करीब छह घंटे तक बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी हुई और कामकाज भी प्रभावित हो गया।
अगस्त के पहले पखवाड़े में मानसून कमजोर रहने से गर्मी बढ़ने लगी थी। तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री पहुंच गया था। उमस भी लोगों को परेशान कर रही थी। लेकिन दो दिन से मानसून एक बार फिर से दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हुआ है। जिसके चलते मंगलवार के बार बुधवार को भी जिले में अच्छी बरसात हुई है। बुधवार को शाम के चार बजे तक सोनीपत ब्लॉक में 23 और गन्नौर ब्लॉक में शाम चार बजे तक 40 एमएम बारिश दर्ज की गई। खरखौदा व गोहाना ब्लॉक में हल्की बूंदाबांदी हुई। देर रात तक सोनीपत व गन्नौर में रूक-रूककर बारिश हो रही थी। मौसम विभाग के अनुसार रात को भी बरसात होने के आसार बने हुए हैं। ऐसे में लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में हुई झमाझम बारिश से लगातार दूसरे दिन बुधवार को सड़कें जलमग्न हो गई। आईटीआई चौक, गीता भवन चौक, ककरोई चौक, सूरी पेट्रोल पंप वाली गली, मामा भांजा चौक, सारंग रोड अंडर ब्रिज, शनि मंदिर रोड, दिल्ली कैंप, लाजपत नगर में सड़कों पर जलभराव की समस्या पैदा हो गई। जिसके चलते वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यही नहीं अधिकतर स्थानों पर जाम भी लगा रहा। हालांकि बरसात होने से ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों ने राहत की सांस ली है। धान उत्पादक किसानों के लिए बरसात काफी फायदेमंद होगी। बरसात की वजह से दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बारिश के साथ दोपहर से बिजली गुल हो गई। करीब छह घंटे बाद भी बिजली सप्लाई सुचारू नहीं हो सकी। जिससे लोगों की मुसीबत बढ़ गई। बिजली नहीं होने से लोगों के कामकाज ठप होकर रह गए। सड़कों व गलियों में भी देर शाम होते ही अंधेरा पसर गया। बिजली निगम के अधिकारी बारिश के चलते फाल्ट होने का रोना रोते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें