फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाड्रा मामले में कांग्रेस को डराने का प्रयास कर रही भाजपा: कुलदीप शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर(सोनीपत)।
विधायक एवं पूर्व विस स्पीकर कुलदीप शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार रॉबर्ट वाड्रा के मामले को उठा कर कांग्रेस को डराने का प्रयास न करे। भाजपा सरकार केवल बदले की भावना से काम कर रही है और केवल गांधी व नेहरू परिवार को बदनाम करने की साजिश रच रही है। कुलदीप शर्मा मंगलवार को बीएसटी स्थित अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारवार्ता कर रहे थे।
विधायक कुलदीप शर्मा ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की ओर से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर दिए गए बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। जिस वजह से भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जेल भेजने की बात कर रहे हैं। अस्पतालों में दवाईयां नहीं हैं, पूरा स्टाफ और न ही कोई व्यवस्था है। विज को स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतराष्ट्रीय फल, सब्जी एवं बागवानी मंडी में काम शुरू न होने पर विधायक ने कहा कि गन्नौर में कांग्रेसी विधायक होने की वजह से क्षेत्र के लोगों से भाजपा बदला ले रही है। कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ व मार्केटिंग बोर्ड की चेयरपर्सन कृष्णा गहलावत ने भी मंडी जल्द शुरू करवाने के दावे किए, लेकिन आज तक काम शुरू नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के भिगान चौक से टोल प्लाजा को हटवाने के दावे भी फेल हुए, लेकिन टोल वसूली का कार्य अब भी प्रगति पर है। इस मौके पर नपा के पूर्व अध्यक्ष सतप्रकाश शर्मा, एनडी भारद्वाज, जगदीप कक्कड़, सुरेश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें