फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिब्बत मार्केट का विरोध जारी, एक घंटे तक कच्चे क्वार्टर मार्केट बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
तिब्बत मार्केट के विरोध में एक घंटे तक कच्चे क्वार्टर मार्केट बंद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
तिब्बत मार्केट के विरोध में जिला व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और कच्चे क्वार्टर मार्केट के दुकानदारों ने शुक्रवार को सांकेतिक तौर पर एक घंटे तक दुकानें बंद रखी। इस दौरान मार्केट के दुकानदारों ने रोष जताया। मार्केट बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद लघु सचिवालय में एसडीएम जितेंद्र कुमार से मुलाकात कर तिब्बत मार्केट को शहर से बाहर करवाने की मांग की।
विज्ञापन

जिला व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजय सिंगला ने कहा कि पिछले साल तिब्बतियों ने व्यापार मंडल से वादा किया था कि वे अगले वर्ष शहर में अपना कारोबार नहीं करेंगे, लेकिन उन्होंने शहर के बीचों-बीच अपने स्टॉल लगाकर वादाखिलाफी की है । तिब्बती शहर में सीजन के समय में व्यापार करके चले जाते हैं, और स्थानीय दुकानदारों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यदि सारंग रोड पर लग रही तिब्बती मार्केट को यहां से नहीं हटवाया गया तो व्यापार मंडल आंदोलन करेगा। कच्चे क्वार्टर मार्केट एसोसिएशन के प्रधान यशपाल अरोड़ा ने कहा कि तिब्बतियों को कुंडली में अपना कारोबार करने की सलाह दी गई थी, और उन्हें पूरी सुरक्षा व अच्छी आमदनी की भी गारंटी व्यापार मंडल ने दी थी लेकिन तिब्बती अपनी जिद पर अड़े हैं। व्यापारियों की समस्याएं सुनकर एसडीएम जितेंद्र कुमार ने कहा कि व्यापार मंडल और तिब्बतियों में कोई टकराव न हो, इसके लिए कोई रास्ता निकाला जाएगा। तिब्बतियों को बुलाकर उनका भी पक्ष सुना जाएगा। इस मौके पर जिला संयोजक संजय वर्मा, महासचिव नरेंद्र धवन, उपप्रधान सुशील स्याल, जिला प्रवक्ता पवन तनेजा, गारमेंट्स एसोसिएशन के प्रधान राकेश कालड़ा, जवाहर लाल चांदना, राकेश चोपड़ा, रविंद्र सरोहा, बिट्टू जैन, कमल शर्मा, सुरेंद्र मदान, बलदेव ठक्कर, ओमप्रकाश नागपाल और बंटी मल्होत्रा आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें