फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता दरबार में 100 से ज्यादा शिकायतें पहुंचीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोहाना (सोनीपत)।
डीसी केएम पांडुरंग ने कहा कि गर्मी के मौसम में किसी भी गांव में पानी की किल्लत न रहे। इसके लिए ड्रेनों की सफाई रखी जाए और सभी जलघरों का रख-रखाव भी बेहतर ढंग से किया जाए। डीसी पांडुरंग बुधवार को गांव बरोदा ठुठान में आयोजित जनता दरबार में ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे।
उपायुक्त ने कहा कि सभी गांवों के जलघरों की देख-रेख सही ढंग से की जाए। उनमें किसी भी तरह की गंदगी न हो और जो भी पानी लोगों तक सप्लाई किया जाए वह सही ढंग से फिल्टर व शुद्ध किया गया हो। उन्होंने कहा कि जिन ड्रेनों के जरिए जलघरों को पानी सप्लाई किया जाता है उनकी भी समय पर सफाई हो और पूरा पानी समय से लोगों तक पहुंचे।
विज्ञापन

ज्यादातर शिकायतें पेयजल और सफाई की
जनता दरबार में 100 से अधिक शिकायतें पहुंचीं। ज्यादातर शिकायतें पेयजल, सफाई से संबंधित की रहीं। उपायुक्त ने सबसे पहले बरोदा गांव के मुख्य जलघर का मौका निरीक्षण किया। गांव के जलघर को पानी सप्लाई करने वाली ड्रेन का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा बनवासा और छपरा गांव के बीच से गुजरने वाली ड्रेन का निरीक्षण किया। उन्होंने गांव बरोदा में खाली प्लाट में भरे गंदे पानी की तुरंत निकासी करने के अलावा गांव के गंदे पानी की निकासी का भी जल्द से जल्द प्रबंध करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

दिव्यांग को स्कूटी दिलाने का आश्वासन
छपरा गांव में ही एक दिव्यांग युवक मुकेश ने डीसी से मुलाकात की और आने-जाने के लिए स्कूटी देने की मांग की। इस पर उपायुक्त ने युवक को स्कूटी उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर तहसीलदार डॉ. नरेश कुमार, पंचायती राज विभाग के एक्सईएन यशवीर सिंह, सिंचाई विभाग के एक्सईएन नवतेज सिंह, जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन दलबीर सिंह के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें