फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने ली अफसरों की मीटिंग, बीडीपीओ को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गन्नौर (सोनीपत)।
लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में बुधवार को अधिकारियों की मासिक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक के दौरान एसडीएम ने सीएम घोषणाओं के अंतर्गत किए जाने वाले विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रत्येक विभाग के तहत की गई घोषणाओं की प्रगति रिपोर्ट ली। एसडीएम सुरेंद्र दून ने कहा कि सीएम घोषणाओं व सांसद निधि के तहत विकास कार्य के साथ ही सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों को सभी अधिकारी गंभीरता से लेकर उन्हें समय पर पूरा करें। एसडीएम ने नगर पालिका, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, विद्युत निगम कार्यालय, जनस्वास्थ्य विभाग, मार्केट कमेटी आदि के विभागाध्यक्षों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नालों में यदि कोई दुकानदार व अन्य कूड़ा डालता है तो उसका चालान किया जाए। वहीं, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पूनम चंदा बैठक से नदारद रहीं, जिसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने पूनम चंदा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए। एसडीएम दून ने कहा कि बैठक के दौरान अधिकारियों की लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए।
फोटो 02- बैठक के दौरान अधिकारियों को संबोधित करते एसडीएम सुरेंद्र दून।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें