फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ट्राला चालक से 10 हजार रुपये लूटे, दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 30 Sep 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :27: सोनीपत की गोहाना थाना पुलिस की गिरफ्त में लूट के आरोपी। स्रोत पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
गोहाना। पानीपत रोड स्थित ट्रक यूनियन के पास लघुशंका के लिए गए ट्राला चालक से तीन युवकों ने 10 हजार रुपये लूट लिए। ट्राला चालक ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया जबकि दूसरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


रोहतक के गांव नांदल निवासी प्रमोद उर्फ भोलू ने शहर थाना गोहाना में मुकदमा दर्ज कराया है कि वह दिल्ली के घेवरा से ट्राले में चावल लादकर पेहवा जा रहे थे। रविवार दोपहर करीब 2 बजे वह गोहाना पहुंचे तो ट्राले में तकनीकी खराबी आ गई। उन्होंने मालिक दीपक व नवीन को जानकारी दी तो वह गोहाना आ गए।
मालिक ट्राले को मरम्मत के लिए पानीपत रोड स्थित ट्रक यूनियन के पास खड़ा करवाकर चले गए। रात करीब 10 बजे वह लघुशंका करके खेत से सड़क की तरफ आ रहे थे तो गोहाना की तरफ से बाइक पर तीन युवक आए और उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन

युवकों ने उनसे 10 हजार रुपये छीन लिए। दो युवक बाइक पर बैठकर गोहाना की तरफ भाग लिए। करीब 50 मीटर दूर जाकर बाइक रोककर तीसरे साथी को बुलाने लगे। इस पर उसने शोर मचाते हुए उनका पीछा किया और एक युवक को पकड़ लिया।
इस पर वहां दो-तीन अन्य लोग भी पहुंच गए। युवक मूलरूप से हिसार के गांव पूठी सैमाण हाल गोहाना में गुढ़ा रोड निवासी महेंद्र है। महेंद्र ने बताया कि उनके साथ गोहाना की राम बस्ती का प्रवीन व कबीर बस्ती का बंटी थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
महेंद्र की जानकारी पर पुलिस ने दूसरे आरोपी बंटी उर्फ मोनू उर्फ चीची को गिरफ्तार कर लिया है। बंटी पहले भी सिटी गोहाना क्षेत्र में चोरी के पांच मामलों में नामजद है। पुलिस ने आरोपी महेंद्र को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें