फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राजीव गांधी खेल स्टेडियम में 10 पौधे लगाए

Tue, 23 Jun 2026 05:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के सेक्टर-4 स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में पौधरोपण अधिवक्ता पवन व अन्य। स्रोत
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-4 स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए पौधरोपण किया गया। यह कार्यक्रम मां भारती ग्रुप एवं न्याय युद्ध मंच के संयुक्त तत्वावधान में पूरा किया गया।
विज्ञापन

अधिवक्ता पवन ने 10 छायादार एवं पर्यावरण हितैषी पौधे रोपने के बाद उनके संरक्षण का संकल्प लिया। उन्होंने घोषणा की कि बारिश के दौरान वे प्रत्येक माह कम से कम 10 पौधे ऐसे स्थानों पर लगाएंगे जहां उनकी नियमित देखभाल सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन

इस दौरान ममता सरोहा, देवेंद्र गौतम, दीपक रोहिल्ला, अमन चौधरी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं हरित भारत निर्माण का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें