फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बिस्तर से गायब था 10 माह का बच्चा, बाथरूम के टब में मिला शव

विज्ञापन
फोटो :: समीर का फाइल फोटो
विज्ञापन
सोनीपत। गांव बारोटा में बुधवार को हुए दर्दनाक हादसे में 10 माह के बच्चे की पानी से भरे टब में डूबने से मौत हो गई। बच्चा अपनी मां के पास कमरे में सो रहा था। मां ने उसे दूध पिलाने के बाद सुलाया और खुद भी सो गई। करीब एक घंटे बाद नींद खुलने पर बच्चा बिस्तर से गायब मिला।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने कमरे से लेकर घर के बाहर तक उसकी तलाश की। बाद में बाथरूम में पानी से भरे टब में बच्चे का शव मिला। घटना की सूचना मिलने पर कुंडली थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
मूलरूप से बिहार के औरंगाबाद जिले के गांव मदारपुर हाल बारोटा निवासी अनिल ने बताया कि बुधवार दोपहर उनकी पत्नी ललिता, मां और बच्चे कमरे में मौजूद थे। उनका 10 माह का बेटा समीर और बड़े भाई का छोटा बेटा भी कमरे में था।
विज्ञापन

ललिता ने समीर को दूध पिलाया, जिसके बाद बच्चा सो गया। इसके बाद वह भी बच्चे के पास सो गई। कमरे से जुड़े बाथरूम में पानी से भरा टब रखा हुआ था। परिवार के अनुसार टब में करीब डेढ़ फुट पानी था।
करीब एक घंटे बाद ललिता की नींद खुली तो समीर बिस्तर पर नहीं था। बच्चे को कमरे में तलाशने पर भी नहीं मिला। जब वह नहीं मिला तो सास और जेठानी को जगाया। परिवार के लोगों ने घर के बाहर भी बच्चे को ढूंढा, लेकिन मुख्य गेट बंद था।

परिजन जब बाथरूम में पहुंचे तो पानी से भरे टब में समीर पड़ा मिला। उन्होंने तत्काल बच्चे को बाहर निकाला। परिवार के सदस्य बच्चे को अस्पताल में लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
परिवार ने आशंका जताई कि बच्चा नींद से उठकर टब के पास पहुंचा होगा और झुकते समय उसमें गिर गया होगा। पानी में गिरने के बाद वह बाहर नहीं निकल सका। सूचना मिलने पर कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर सोनीपत के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन



बारोटा में टब में डूबने से बच्चे की मौत की सूचना मिली थी। जिस पर पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जारी है।
इंस्पेक्टर रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें