फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सोनीपत के रोडवेज बेड़े में जल्द शामिल होंगी 10 इलेक्ट्रिक बसें

Mon, 01 Dec 2025 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 06 : सोनीपत बस अड्डे पर खड़ी ई बस व रोडवेज बसें। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। जिलावासियों की यातायात सुविधा को अधिक सुगम बनाने के लिए परिवहन विभाग की ओर से 10 इलेक्ट्रिक बस को सोनीपत डिपो के बेड़े में शामिल किया जा रहा है। चंडीगढ़ में हुई अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) की बैठक में सोनीपत को 10 और ई-बसें देने का वादा किया गया है।
विज्ञापन

वर्तमान में जिले में पांच ई-बस चल रही हैं। इसका संचालन सोनीपत बस अड्डे से कुंडली बॉर्डर तक किया जा रहा है। इन बसों का संचालन 26 जनवरी से शुरू कर दिया था। एनसीआर क्षेत्र सोनीपत जिले को प्रशासन प्रदूषण मुक्त बनाने की तैयारी में है। ऐसे में सरकार की ओर से पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए ई-बसों का बेड़ा बढ़ाने की तैयारी है।
सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने के लिए बसों की संख्या बढ़ाने के साथ ई-बस डिपो निर्माण की भी जरूरत है। डिपो न केवल बसों की पार्किंग और मरम्मत के लिए उपयोगी होगा बल्कि यहां से शहर के विभिन्न हिस्सों के लिए नए रूटों पर सिटी बस शुरू की जाएगी। इससे दिल्ली से सटे इलाकों के साथ जिले के प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने वाली कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

ई-बसों को दिल्ली तक चलाने की तैयारी

यात्रियों की मांग को देखते हुए अधिकारियों ने 50 नई ई-बसों की भी मांग की थी। इसमें से चंडीगढ़ में हुई एसीएस की बैठक में रोडवेज अधिकारियों को 10 ई-बस देने का वादा किया गया है। इन बसों के आने से न केवल शहर की सिटी बस सेवा को विस्तार मिलेगा बल्कि इन बसों को दिल्ली रूट पर भी चलाया जाएगा, जिससे यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। वर्तमान में ई-बसों को कुंडली बॉर्डर तक संचालित किया जा रहा है। महाराणा प्रताप अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) दिल्ली तक चलाने के लिए रोडवेज प्रशासन मार्च से मंजूरी मांग रहा है।


रोडवेज बेड़े में जल्द ही 10 ई-बस शामिल होंगी। चंडीगढ़ में परिवहन विभाग के एसीएस के साथ हुई बैठक के दौरान जल्द ही सोनीपत में 10 ई-बसें देने का वादा मिला है। बसें मिलने के बाद विभिन्न रूटों पर ई-बसों का संचालन किया जाएगा। जिससे यात्री कुंडली बॉर्डर के साथ अन्य रूटों पर ई-बस में सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन

- संजय कुमार, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें