फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 14.65 लाख ठगने के 10 आरोपी गिरफ्तार

Sat, 04 May 2024 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। ऑनलाइन एप के माध्यम से ट्रेडिंग व आईपीओ खरीद में के नाम पर युवक से 14.65 लाख रुपये हड़पने के मामले में 10 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 2.70 लाख रुपये और दस मोबाइल बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और हरियाणा के रहने वाले है। फिलहाल पुलिस ने साइबर ठगों के नाम उजागर नहीं किए है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ देशभर में 51 मुकदमे दर्ज है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


कुंडली के अपार्टमेंट में रहने वाले प्राणतोष ने 13 मार्च को साइबर थाना पुलिस को बताया था कि 9 जनवरी को वह एफआईआई अकाउंट नाम के ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग संस्थान से जुड़े थे। उन्होंने बताया था कि वह वेल स्टॉक नामक ऑनलाइन एप के माध्यम से प्री-मार्केट ट्रेडिंग और आईपीओ खरीदारी करते हैं। वह उन्हें रोज शेयर खरीदने की सलाह देने लगे थे। साथ ही वह अपने खाता नंबर पर रुपये जमा कराने की सलाह देते थे। उन्होंने बातों में लेकर उनसे करीब एक माह में 14.65 लाख रुपये जमा करा लिए थे। उनके खाते में 69.54 लाख रुपये दिखाई देने लगे थे। उन्होंने पुलिस को बताया था कि 22 फरवरी उन्हें मैसेज मिला था कि खाते को चालू रखने के लिए इसमें जमा धनराशि कम है और उन्हें 50 लाख रुपये जमा करने को कहा गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।

अब साइबर थाना प्रभारी बसंत कुमार के नेतृत्व में छानबीन कर 10 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 2.75 लाख रुपये, 10 मोबाइल, 80 चेक बुक, 32 पासबुक 78 डेबिट कार्ड, नौ आधार कार्ड, चार पेन कार्ड और दो लैपटॉप बरामद किए है।
विज्ञापन


पूर्वी जोन के उपायुक्त गौरव राजपुरोहित ने बताया कि साइबर अपराधी व्हाट्सएप पर लिंक भेजते है या बातचीत करते है। फिर शेयर मार्केट के जरिए कंपनियों में निवेश का झांसा देकर ठगी करते है। आमजन को लालच मे नहीं पडऩा चाहिए। किसी के साथ ठगी की कोई वारदात होती है तो तुरंत 1930 नंबर डायल कर सूचना दें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें