फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड पर जारी हेल्थ स्कीम बंद कराने का झांसा देकर खाते से निकाले 1, 36, 593 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड पर जारी हेल्थ स्कीम बंद कराने का झांसा देकर खाते से निकाले 1.36 लाख
विज्ञापन

सेक्टर-14 के रहने वाले युवक के साथ दिसंबर, 2021 में की गई धोखाधड़ी
पीड़ित का आरोप युवती ने एसबीआई कर्मी बनकर की बातचीत, खाते से निकाल लिए पैसे
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। सेक्टर-14 के रहने वाले युवक को झांसे में लेकर उसके खाते से 1 लाख 36 हजार 593 रुपये निकालने का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने दिसंबर, 2021 में वारदात को अंजाम दिया। युवक को क्रेडिट कार्ड पर हेल्थ स्कीम बंद करने के नाम पर झांसे में लिया गया था। युवक की शिकायत पर सेक्टर-27 थाना पुलिस ने चोरी और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-14 के रहने वाले अमन खट्टर ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि उनके पास 14 दिसंबर, 2021 को एक युवती ने खुद को एसबीआई कर्मी बनकर फोन किया। उसने जानकारी दी कि आपके क्रेडिट कार्ड पर हेल्थ स्कीम चालू है। इसकी एवज में आपके खाते से 45 हजार रुपये सालाना प्रीमियम काटा जाएगा। उसने उन्हें एक संदेश भेजने के लिए कहा। साथ ही कहा कि इसके बाद हेल्थ स्कीम बंद हो जाएगी। जिस पर वह उसकी बातों में आ गया। उसने उसके कहे अनुसार मैसेज भेज दिया। जिसके बाद उसका मोबाइल हैक हो गया। उसके बाद युवती ने ओटीपी की जानकारी लेकर तीन बार में 45531, 45531 और 45531 रुपये निकाल लिए। इस तरह से उसके खाते से कुल 1 लाख 36 हजार 593 रुपये निकाल लिए गए। तब उसे ठगी का पता लगा। उसने अपने स्तर पर पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन जानकारी नहीं मिली। उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें