फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या पता था पड़ जाएंगे लेने के देने

Fri, 04 Oct 2013 09:45 PM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में शहर की नई अनाजमंडी में पेमेंट करने के लिए आए नारनौल निवासी एक पाइप व्यापारी की गाड़ी से अज्ञात बदमाशों ने शुक्रवार शाम तीन बजे छह लाख रुपये से भरा बैग उड़ा लिया।
विज्ञापन


पाइप का व्यवसाय करने वाले बह्मानंद अपने साथी ताराचंद, पोकरमल के साथ शुक्रवार को शहर की नई अनाजमंडी में पेमेंट के लिए आए थे। उनके पास एक बैग था जिसमें सात लाख की नकदी थी।

अनाजमंडी की दुकान नंबर 84 उमराव सिंह एंड संस पर बह्मानंद ने एक लाख रुपये की पेमेंट की। पेमेंट करने के बाद तीनों साथी दुकान से बाहर निकलकर कार में बैठे ही थे कि उन्हें गाड़ी के पिछले टायर में हवा निकली हुई थी।
विज्ञापन


छह लाख रुपयों से भरे बैग को गाड़ी में ही रखकर तीनों गाड़ी का टायर बदलने लगे। दस मिनट के बाद टायर बदल कर जब वे दोबारा गाड़ी में बैठे तो उन्हें रुपयों से भरा बैग गायब मिला। ब्रह्मानंद ने आसपास खोजबीन भी की लेकिन कोई दिखाई नहीं दिया। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें