फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसआई सुसाइड केस: एसआईटी ने शुरू की जांच, क्राइम सीन किया रीक्रिएट, दर्ज किए बयान

Wed, 22 Oct 2025 11:16 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर रोहतक

सार

एएसआई संदीप लाठर की आत्महत्या मामले में एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के साथ टीम ने क्राइम सीन रीक्रिएट किया। यहां घटना के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए घटना के सबसे पहले गवाह रहे जिलेदार सिंह के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
एएसआई संदीप सुसाइड केस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएसआई संदीप लाठर की आत्महत्या मामले में गठित एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बुधवार को टीम लाढ़ौत स्थित खेत के कोठड़े पर मौके का मुआयना करने पहुंची। यहां क्राइम सीन देखा गया। क्राइम सीन रीक्रिएट करने के अलावा लाढ़ौत गांव तक के सीसीटीवी खंगाले गए। पुलिस ने एसआईटी को केस की फाइलें सौंपीं।

विज्ञापन


बुधवार को एसआईटी गांव लाढ़ौत पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस अधिकारियों के साथ टीम ने क्राइम सीन रीक्रिएट किया। यहां घटना के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए घटना के सबसे पहले गवाह रहे जिलेदार सिंह के बयान दर्ज किए। गवाह ने टीम को पूरी घटना से अवगत कराया। इसके अलावा, सड़क किनारे शहर से लाढ़ौत गांव तक के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। 

इसमें एएसआई संदीप लाठर के आने, उसकी किसी तरह की अन्य गतिविधि, किसी के मिलने या अन्य जरूरी तथ्य जुटाने के लिए बारीकी से अध्ययन किया जाएगा। एसआईटी ने यहां करीब दो घंटे छानबीन की। इसके बावजूद अब तक गोली का खोल नहीं मिला है।
विज्ञापन


पुलिस की साइबर टीम संदीप के मोबाइल फोन का डाटा खंगालने में जुटी है। इसमें किन लोगों से आखिरी बार बात हुई व अन्य जरूरी सवालों के जवाब तलाशने का प्रयास किया जा रहा है। फॉरेंसिक रिपोर्ट को लेकर भी पुलिस के प्रयास जारी हैं। इसके आधार पर ही मामले की जांच आसान हो सकती है, इसलिए पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार है।

एसआईटी ने अपना काम शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में टीम ने मौके का मुआयना करने के साथ क्राइम सीन रीक्रिएट किया। सीसीटीवी व केस से जुड़े दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। - सुरेंदर सिंह भौरिया, पुलिस अधीक्षक, रोहतक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें