फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के युवा कल्याण निदेशालय की ओर से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें एक स्वस्थ, नशामुक्त और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
विज्ञापन




इस सेमीनार में मुख्य वक्ता के रूप में नागरिक अस्पताल के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. पंकज शर्मा ने शिरकत की और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया और अनेक अनुकरणीय उदाहरण देकर समझाया कि किस प्रकार नशे की वजह से परिवार के परिवार बर्बाद हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि युवाओं को न केवल नशे से दूर रहना होगा बल्कि नशा के खात्मे में भी अग्रणी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने आंकड़ों सहित जानकारी दी और सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज की संरचना को भी कमजोर करता है।
विज्ञापन


उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इस बुराई से बचाने के लिए प्रेरित करें। इस सेमिनार की अध्यक्षता विश्वविद्यालय प्रो. उमेद सिंह ने की। उन्होंने कहा कि इस के सेमीनार युवाओं को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप सुथार ने भी युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। नशे के विरुद्ध डॉक्यूमेंट्री का मंचन किया गया। इस अवसर पर युवा कल्याण निदेशक प्रो. सेवा सिंह बाजवा ने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। असके अंतर्गत देशभर में नशा उन्मूलन के लिए जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मंच का संचालन जेएमसी विभाग की शोधार्थी डिंपल व विक्रम की ओर से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें