फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पुलिस को देखकर स्कूटी मोड़कर भागने लगा युवक, तलाशी में मिली 28.27 ग्राम हेरोइन

Thu, 12 Nov 2026 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से 35 ग्राम 60 मिलीग्राम हेरोइन बरामद कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोंपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता राजपाल ने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की टीम बुधवार को गश्त के दौरान गांव तलवाड़ा खुर्द की तरफ जा रही थी। नहर पुल के पास सामने से स्कूटी पर आ रहे युवक ने पुलिस की गाड़ी देखकर वापस मुड़कर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान उसकी स्कूटी अचानक बंद हो गई।
पुलिसकर्मियों ने उसे हिरासत में लेकर तलाशी ली तो 28 ग्राम 27 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी नानक सिंह ने पूछताछ में बताया कि वह हेरोइन गांव झंडा कलां निवासी दीपू से लेकर आया था।
विज्ञापन

कार सवार युवकों से 6.790 ग्राम हेरोइन बरामद
एक अन्य मामने में में एएनसी सिरसा की टीम ने बुधवार को गांव गदली में गश्त के दौरान शक के आधार पर एक कार को रुकवाया। तलाशी लेने पर कार से 6 ग्राम 790 मिलीग्राम हेरोइन मिली। कार सवार आरोपियों की पहचान गांव नारायण खेड़ा निवासी विक्रम उर्फ चीकू और विनोद उर्फ सीटू के रूप में हुई। दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें