फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दूसरों की लाइफ कलरफुल मेरी ब्लैक लिख...की खुदकुशी

Mon, 11 May 2026 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। चतरगढ़पट्टी में सोमवार को एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 18 वर्षीय शुभम नेशनल कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में पढ़ता था। शुभम के पास से सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। लिखा है कि दूसरों की लाइफ कलरफुल है और मेरी ब्लैक।
शुभम हिसार रोड स्थित नेशनल कॉलेज में पढ़ता था। सोमवार सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर उसकी मां घर से बाहर गई थी। शुभम घर पर अकेला था। मां दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर घर आई तो अंदर से गेट बंद मिला। गेट खटखटाने पर शुभम ने गेट नहीं खोला।
विज्ञापन

पड़ोसियों ने छत के रास्ते अंदर जाकर देखा तो शुभम पंखे पर फंदे से लटका मिला। उसने चुन्नी से फंदा लगाया था। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस को शुभम के पास से सुसाइड नोट मिला। उसमें लिखा था कि आत्महत्या के लिए मेरे परिवार या दोस्तों का कोई कसूर नहीं है। दूसरों की लाइफ कलरफुल है और मेरी ब्लैक।
विज्ञापन

हुडा चौकी प्रभारी जसवंत सिंह का कहना है कि शुभम के पिता सुभाष का हांसी में इलेक्ट्रॉनिक्स का काम है। सुभाष को परिवार सहित सिरसा आए करीब छह माह हुए हैं। शुभम के परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें