फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मानसिक रूप से परेशान युवक ने जहर खाकर दी जान

Wed, 15 Apr 2026 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
छह साल से अलग रह रही थी पत्नी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। गांव जोडकिया में सोमवार शाम को एक युवक ने मानसिक परेशानी के चलते जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक की पत्नी पिछले छह साल से अपने मायके में रह रही है। गांव जोड़किया निवासी 32 वर्षीय सुनील की शादी गांव दौलतपुर में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच कहासुनी होने लगी। छह साल पहले पत्नी सुनील को छोड़कर अपने दो बच्चों के साथ मायके जाकर रहने लगी। इसके बाद सुनील तनाव में रहने लगा।
चार साल पहले सुनील ने अपने ही घर में आग लगा दी थी। उसकी मां इंद्रा देवी ने उसके खिलाफ चोपटा पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी। इस मामले में सुनील कुछ समय तक जेल में रहा। बाद में मां ने ही उसकी जमानत करवाई। मानसिक रूप से परेशान सुनील ने सोमवार शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरवालों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को इसकी सूचना दी। डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर सुनील को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जमाल चौकी प्रभारी राम कुमार का कहना है कि मृतक सुनील की मां इंद्रा देवी का बयान दर्ज कर पुलिस ने इस मामले में इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की है। बुधवार दोपहर को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें