फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: महिला की बालियां झपटने में दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 15 Apr 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। बैंक कॉलोनी में महिला के कानों से बालियां झपटने की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आयुष उर्फ आशु जंडी वाली गली सिरसा व साहिल उर्फ मोनू गांव बुढ़ाभाणा सिरसा का रहने वाला है।


एसपी दीपक सहारन ने बताया कि 13 अप्रैल 2026 को बैंक कॉलोनी में रहने वाली एक महिला शाम को गली में कुर्सी पर बैठी थी। इसी दौरान एक युवक उसके पास और उसके कानों की बालियां झपट कर अपने साथी के साथ भाग निकला। सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मंगलवार को पुलिस ने वारदात में शामिल दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से पांच हजार रुपये बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथी के बारे में बताया है। सोने की बालियां उक्त शख्स के पास हैं। उसे पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी। आरोपी आयुष व साहिल को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें