फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: युवक ने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या

Sat, 11 Apr 2026 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


डबवाली। वार्ड नंबर पांच में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक प्रधान सिंह पहले एक सीएससी सेंटर पर काम करता था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक मां-बाप का इकलौता बेटा था।



वार्ड नंबर-5 निवासी अंग्रेज सिंह की घर पर ही किराने की दुकान है। शुक्रवार शाम को परिवार वाले किसी काम से बाजार गए थे। पीछे से अंग्रेज सिंह का 19 वर्षीय बेटा प्रधान सिंह घर पर अकेला था। रात आठ बजे घरवाले लौट तो प्रधान फंदे पर लटका मिला। इसके बाद घरवालों ने शोर मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रधान सिंह पहले एक सीएससी सेंटर पर काम करता था लेकिन पिछले दो दिनों से वह काम पर नहीं जा रहा था और घर पर ही रह रहा था। जांच अधिकारी एसआई राधेश्याम का कहना है कि मृतक प्रधान सिंह के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें