फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे से दूर रहकर युवा शिक्षा व खेलकूद में मां-बाप के सपनों को करें साकार : एसपी

Mon, 17 Jun 2024 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
खिलाडि़यों से मिलते एसपी विक्रांत भूषण।
विज्ञापन
ऐलनाबाद। गांव मिर्जापुर थेहड़ में क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। एसपी विक्रांत भूषण ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर एसपी विक्रांत भूषण ने कहा कि युवा राष्ट्र की धरोहर है। वे नशे से दूर रहकर शिक्षा तथा खेलकूद में अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर मां-बाप के सपनों को साकार करें तथा अपने इलाके का नाम रोशन करें।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि जिला पुलिस द्वारा युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए वालीबाल, क्रिकेट, बास्केटबाल तथा कबड्डी की टीमों का गठन किया है। पुलिस जवान गांव-गांव जाकर युवाओं के साथ खेल गतिविधियों में शामिल होकर उन्हें नशा मुक्ति का संदेश दे रहे हैं। जिसके काफी सार्थक प्रणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने इस दौरान क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर उपस्थित खिलाड़ियों तथा ग्रामीणों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई।
एसपी ने कहा कि अगर किसी गलत संगत का शिकार होकर कोई युवा नशे के दलदल में फंस गया है, तो इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दें, ताकि स्थानीय प्रशासन से उसका इलाज करवा कर उसे फिर से समाज की मुख्य धारा में शामिल किया जा सके। समाज को पूरी तरह से नशा एवं अपराध मुक्त किया जा सके इसके लिए यूथ क्लब व ग्रामीण क्षेत्र की संस्थाएं भी आगे आएं। इस अवसर पर डीएसपी ऐलनाबाद संजीव बल्हारा, ऐलनाबाद थाना प्रभारी संदीप कुमार तथा आसपास के गांवों से आए हुए ग्रामीण तथा युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें