फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ मैराथन : ओवरऑल श्रेणी के विजेता को मिलेगा 50 हजार का नकद इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। नशे के खिलाफ जन जागरूकता के संदेश के साथ डबवाली में 24 अगस्त को यूथ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। मैराथन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। यूथ मैराथन में विभिन्न आयु वर्गों के पुरुष एवं महिला प्रतिभागियों को छह लाख रुपये से अधिक के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। ओवरऑल श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 50 हजार, द्वितीय स्थान को 37,500 और तृतीय स्थान को 25,000 रुपये का नकद इनाम मिलेगा।
विज्ञापन


इसके अलावा 21.1 किलोमीटर स्पर्धा में अंडर-18, 18 से 45, 45 से 60 और 60 प्लस आयुवर्ग श्रेणियों में विजेताओं को क्रमश: 10 हजार, 7,500 और 5000 रुपये प्रदान किए जाएंगे। 10 किलोमीटर दौड़ में ओवरऑल विजेता को 25 हजार रुपये, दूसरे स्थान को 15 हजार रुपये और तीसरे स्थान को 10 हजार रुपये मिलेंगे। अंडर-18, 18 से 45, 45 से 60 और 60 प्लस के विजेता को 7,500 रुपये, उपविजेता को 5 हजार रुपये और तृतीय स्थान वाले को 3 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। प्रतिभागियों की आयु की गणना आयोजन की तिथि 24 अगस्त 2025 के अनुसार की जाएगी।

ऐसे करें ऑनलाइन निशुल्क पंजीकरण



यूथ मैराथन को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा सकता है। अबतक 15 हजार से ज्यादा प्रतिभागी पंजीकरण कर चुके हैं। यूथ मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को टीशर्ट भी दी जाएगी। यूथ मैराथन में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागी वेबसाइट https://rundabwali.com/register पर जाकर आसानी से पंजीकरण कर सकते हैं। सबसे पहले वेबसाइट पर जाकर अपनी पसंदीदा दौड़ श्रेणी 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर या 21.1 किलोमीटर (हाफ मैराथन) का चयन करना होगा। इसके बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर, आयु वर्ग और पता दर्ज कर फॉर्म सब्मिट करें। यूथ मैराथन तीन दूरी श्रेणियों 5 किमी, 10 किमी और 21.1 किमी में होगी। प्रतिभागी ओवरऑल कैटेगरी के अलावा अंडर 18, 18 से 45 वर्ष, 45 से 60 वर्ष और 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें