सीसीटीवी में कैद कार चोरी करता युवक।
- फोटो : Sirsa
लालबत्ती चौक के पास हुडा कांप्लेक्स स्थित हरी ओम मोटर्स दुकान के समक्ष बेचने के लिए खड़ी एक कार को बुधवार सुबह काली टोपी पहने और कंबल लपेटे हुए एक युवक लेकर फरार हो गया। कार ले जाने की तस्वीरें दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में युवक कार के पास नौ बजकर 34 मिनट 13 सेकेंड पर आता है और 53 सेकेंड में कार चोरी कर फरार हो जाता है। जिसके पश्चात पुलिस ने शक के आधार पर कंगनपुर निवासी युवक से पूछताछ शुरू की। कंगनपुर निवासी युवक कार चोरी होने से आधा घंटा पहले दूसरी कारों को जांचता हुआ दिखाई दे रहा है।
जानकारी के अनुसार कार डीलर नरेंद्र कुमार ने बताया कि वह सुबह नौ बजे बेचने के लिए लाई गई कारों को दुकान के समक्ष खड़ा करके घर चला गया था और दुकानदार पर कारिंदा कारों को साफ कर रहा था। जब वह दुुकान पर सुबह दस बजे लौटा तो दुकान के आगे एक कार नहीं खड़ी थी। उन्हें लगा कि कारिंदे ने किसी खरीदार को कार ट्रायल के लिए दी है, लेकिन जब कारिंदा दुकान पर पहुंचा तो उसने कार के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की। जिसके पश्चात उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो कंगनपुर निवासी युवक चोरी हुई कार के आगे खड़ी दो कारों को धक्का लगाकर आगे करता हुआ दिखाई दिया। इसके आधा घंटे बाद अज्ञात युवक कार को चाबी लगाकर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसके पश्चात उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सिविल थाना पुलिस युवक से पूछताछ कर चोरी करने वाले युवक के बारे में जानकारी जुटा रही है।
बॉक्स ----
दस दिन पहले पांच लाख में खरीदी थी कार
कार डीलर नरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने दस दिन पहले ही शहर के एक व्यक्ति से पांच लाख में कार खरीदी थी। जिसे उसने बेचने के लिए लगाया हुआ था। उन्होंने बताया कि कंगनपुर निवासी युवक दो दिन से कार खरीदने के लिए उनके पास आता रहा है। इससे पहले युवक दूसरी कार का ट्रायल ले रहा था लेकिन मंगलवार शाम को उसने आई-ट्वंटी कार की चाबी लेकर ट्रायल लिया था। जिसके पश्चात सुबह कार को अज्ञात युवक लेकर फरार हो गया।
युवक पर चाबी बदलने का आरोप
कार डीलर नरेंद्र कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि मंगलवार शाम को जब कंगनपुर निवासी युवक कार का ट्रायल लेने के लिए आया था तो उसने कार की चाबी बदल दी और चाबी कार चोरी करने वाले युवक को दे दी। जिसके कारण युवक आसानी से कार लेकर मौके से फरार हो गया।
कोट
शक के आधार पर एक युवक से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे में युवक कार चोरी होने से पहले कारों की जांच करते हुए दिखाई दे रहा है। शिकायतकर्ता को बयान लिखवाने के लिए बुलाया गया है।
-जितेंद्र सिंह, सिविल थाना प्रभारी, सिरसा।