फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात एक बजे पड़ोसियों के घरों की कुंडी लगा हथियारबंद बदमाशों ने मकान में डाली डकैती

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के वार्ड नंबर 3 की प्रकाशो महंत वाली गली में सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि करीब एक बजे महावीर प्रजापति के घर आठ हथियारबंद बदमाशों ने डकैती के इरादे से हमला कर दिया। हमले में परिवार के दो सदस्य घायल हो गए। साथ ही बचाव में आए पड़ोसी युवक को भी बदमाशों ने गोली मार दी। तीनों घायलों को सहारा क्लब की एंबुलेंस से पहले कालांवाली सीएचसी में भर्ती करवाया। फिर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने सिरसा रेफर कर दिया। गलीवासियों के अनुसार करीब आठ हथियारबंद डकैतों ने गली में आते ही पहले आस पड़ोस के कई घरों को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया, ताकि शोर मचाने के बाद पड़ोसी बचाव के लिए बाहर न निकल सके।
विज्ञापन

जांघ में गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन हिसार के निजी अस्पताल में ले गए। वारदात के बाद डबवाली के डीएसपी कुलदीप बैनीवाल, कालांवाली थाना प्रभारी ओम प्रकाश, सीआईए सिरसा, कालांवाली सीआईए, डॉग स्कवायड सहित फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व साइबर सेल की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं।
मकान मालिक राम कृष्ण कालू के पुत्र महावीर प्रजापति ने बताया कि वह तलवंडी साबो पंजाब में फ्लैक्स प्रिंटिंग का कार्य करता है। उसकी दो शादीशुदा बहनें, जिसमें एक बीमार होने के कारण अपनी बेटी के साथ उनके पास आई हुई थी। वे रोजाना की तरह खाना खाकर तीन अलग-अलग कमरों में सोए हुए थे। एक कमरे में वह और उसकी पत्नी, दूसरे कमरे में उसकी बुजुर्ग दादी और अंदर के तीसरे कमरे में उसके माता-पिता, बहनें और उसकी बेटी सो रही थी। मध्यरात्रि करीब एक बजे कई हथियारबंद बदमाश उनके घर में घुस गए। इस दौरान उन्होंने उसे और उसकी पत्नी को बाहर से कुंडी लगाकर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने उसकी माता, बहन के कानों की बालियां, गले और हाथ में डाले हुए सोने के आभूषण उतरवा लिया। शोर सुनकर अपने कमरे से उठकर बाहर आई उसकी दादी को डकैतों ने दो बार धक्का मारकर कमरे में गिरा दिया। फिर उन्होंने घर में पड़े डंडे से उसके पिता रामकृष्ण कालू और उसकी मां पालो देवी की पिटाई की और अलमारी, संदूक और पेटी की चाबियां लेकर सामान टटोलते रहे।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि इस दौरान उसकी मां पालो देवी ने जैसे-तैसे करके मकान की छत पर चढ़कर शोर मचाया। आवाज सुनकर पिछली गली से बचाव के लिए अंकुर प्रजापति और उसका पिता भाग प्रजापति आए तो बदमाशों ने भाग पर रॉड से हमला किया। इस दौरान अपने पिता के बचाव में आए अंकुर को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली चलने व शोर सुनकर जब लोग अपने घरों की छतों पर एकत्रित होने लगे तो बदमाशों ने गली में दो-तीन हवाई फायर किए और लोगों को घरों में रहने की धमकी दी। आरोप है कि बदमाश संदूक सहित जेवर और नकदी लेकर हरबंस सिंह की ढाणी के खेतों के रास्ते से पुरानी चुंगी की ओर फरार हो गए। आशंका जताई जा रही है कि इतनी संख्या में बदमाश किसी बड़े वाहन में गए होंगे।
शौचालय में छुप गया था एक बदमाश, दो डकैत गली में खड़े रहे
इसके बाद एक डकैत घर के बाहर बने शौचालय में छुप गया, दो डकैत गली में खड़े रहे और पांच घर में घुस गए। इसके बाद महावीर और उसकी पत्नी प्रवीण को बदमाशों ने एक कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगाकर रस्सी व चारपाई लगाकर बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों पर हमला करके डकैती को अंजाम दिया।
बचाव के लिए आए युवक को दी थी चेतावनी
महावीर प्रजापति की घायल मां पालो देवी ने मकान की छत पर चढ़कर आस पड़ोस में शोर मचाया। पिछली गली से बचाव के लिए करीब 21 वर्षीय एक युवक अंकुर आया और जैसे ही उनके मकान का गेट खोलने लगा तो शौचालय में छिपे बदमाश ने अंदर आने पर उसे जान से मारने की चेतावनी दी। इसी दौरान अंकुर का पिता भाग प्रजापति भी उसके पीछे आ रहा था तो गली के मोड़ पर दो बदमाशों ने भाग पर रॉड से हमला कर दिया। जैसे ही अंकुर अपने पिता के बचाव में आया तो एक बदमाश ने उसे गोली मार दी, जिसे घायलावस्था में पड़ोसियों ने उसे अपने घर में खींचकर उसकी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें