फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में नहाते समय डूबा युवक, 5 घंटे बाद शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सुरतिया में भाखड़ा नहर में नहाते समय एक युवक पानी मेें डूब गया। सूचना के बाद रोड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की। करीब 5 घंटे की तलाश के बाद गोताखोरों ने शव को बरामद कर लिया। सुरतिया निवासी गुरचरण सिंह के खेत में ढाणी बनाने का कार्य चल रहा था। दोपहर के समय गुरचरण का पुत्र 21 वर्षीय अवतार सिंह अपने भाई व साथियों के साथ निकट से गुजरने वाली में भाखड़ा नहर में नहाने गया था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अवतार सिंह ट्रैक्टर की ट्यूब में हवा भरकर साथ लेकर आया था। उसने ट्यूब को नहर में डाल दिया और पुल के ऊपर से जब ट्यूब पर छलांग लगाई तो ट्यूब आगे निकल गई। अवतार तैरना नहीं जानता था। अवतार जब डूबने लगा तो उसके साथियों ने उसे बचाने की कोशिश करते हुए जैसे-तैसे कर किनारे तक ले आए। अवतार को बचाते समय उसके साथी डूबने लगे अवतार का हाथ छूट गया और वह पानी में डूब गया।
सूचना के बाद परिजन व काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहीं सूचना पाकर रोड़ी थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की। करीब 5 घंटे बाद युवक का शव बरामद हुआ। थाना प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने मृतक के ताया बिंदर सिंह के ब्यान पर इत्तफाकिया घटना की कार्रवाई दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक युवक बठिंडा में एलोपैथी की डी-फार्मेसी कर रहा था। मृतक अविवाहित था और एक भाई से बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें