फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, मां ने बहू को ठहराया मौत का जिम्मेदार

Mon, 04 May 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में मौजूद परिजन व ग्रामीण।
विज्ञापन
गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ नागरिक अस्पताल में किया प्रदर्शन, पुलिस ने की इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई
विज्ञापन



फोटो
50

संवाद न्यूज एजेंसी

डबवाली। गांव सुकेरा खेड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 37 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक रमेश कुमार गांव सुकेरा खेड़ा का रहने वाला था। रमेश की मां ने अपनी बहू पर आरोप लगाते हुए उसे अपने बेटे की मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

सदर थाना प्रभारी शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में रमेश की माता मूर्ति देवी निवासी गांव सुकेरा खेड़ा ने बताया कि उसके बेटे रमेश कुमार की शादी करीब 9 वर्ष पहले सुमन देवी निवासी गांव मोटा पन्नीवाला के साथ हुई थी। उनकी शादी से उनके दो बच्चे एक 8 वर्षीय बेटा और 6 वर्षीय बेटी है।
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के बाद से ही सुमन देवी का व्यवहार ठीक नहीं था। वह अक्सर रमेश के साथ झगड़ा करती थी। करीब 8 महीने पहले विवाद के चलते सुमन देवी अपने मायके चली गई थी। 20 दिन पहले पंचायत के माध्यम से समझौता कर उसे वापस घर लाया गया लेकिन उसके व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ।
मूर्ति देवी ने बताया कि 3 मई 2026 की रात करीब 11 बजे रमेश और उसकी पत्नी के बीच फिर विवाद हुआ। इसके बाद सुमन देवी गुस्से में घर से बाहर चली गई। उसे मनाने के लिए रमेश भी उसके पीछे गया। 20-25 मिनट बाद सुमन घर लौट आई लेकिन रमेश वापस नहीं आया।
कुछ देर बाद परिजनों को सूचना मिली कि रमेश कुमार रामदेव मंदिर के पास बेसुध हालत में पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचकर परिजन उसे तुरंत डबवाली के नागरिक अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि फिलहाल मृतक की मां के बयानों के आधार पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें