फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बेसहारा गोवंश कार के सामने आया, हादसे में युवक की मौत

Wed, 16 Sep 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पथराला के पास भारतमाला रोड की सर्विस रोड पर हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। गांव पथराला के पास भारतमाला रोड की सर्विस रोड पर बुधवार को सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में डबवाली निवासी 35 वर्षीय युवक गगनदीप गर्ग की जान चली गई। हादसे की खबर मिलते ही गगनदीप के परिवार में मातम छा गया।
गगनदीप गर्ग भूषण गर्ग के पुत्र थे। वह अपनी कार में सवार होकर आसपास के गांवों में मनियारी का सामान सप्लाई करने गए थे। सामान की सप्लाई करने के बाद वह अपनी कार से डबवाली लौट रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान गांव पथराला के पास भारतमाला रोड की सर्विस रोड पर अचानक एक बेसहारा गोवंश कार के सामने आ गया। गोवंश के अचानक सामने आने से उनकी कार अनियंत्रित हो गई। कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में गगनदीप गर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


अस्पताल में उपचार
गगनदीप को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उनकी जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया। हालांकि, चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। उनकी मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें