फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत

Thu, 12 Mar 2026 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानियां। गांव खारियां से रिसालिया खेड़ा रोड पर वीरवार देर शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, गांव मंगालिया निवासी सौरभ (21) पुत्र बलदेव सिंह गांव रिसालिया खेड़ा की ओर से अपने गांव मंगालिया जा रहा था और गांव बिज्जूवाली निवासी राजेश गांव खारियां से अपने घर जा रहा था। दोनों की बाइकें अचानक खारियां और रिसालिया खेड़ा के बीच तेज गति से टकराईं। इसमें गांव मांगलिया निवासी सौरभ (21) की मौके पर ही मौत हो गई। बिज्जुवाली निवासी राजेश (26)गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों ने घायल राजेश को सिरसा अस्पताल में पहुंचा। सौरभ रानियां में टेलर की दुकान करता था। उसके पिता ट्यूबवेल लगाने का कार्य करते हैं। सौरभ परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी एक छोटी बहन है। बिज्जूवाली निवासी राजेश गांव खारियां में पेंटर का कार्य करता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें