फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे कें एक हजार कैप्सूल सहित बाइक सवार युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
रानियां थाना पुलिस ने गश्त के दौरान गांव हिम्मतपुरा क्षेत्र से बाइक सवार युवक को नशे के एक हजार कैप्सूल के साथ काबू किया है। रानियां थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान सुशील कुमार निवासी टिब्बी राजस्थान के रूप में हुई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना रानियां में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि रानियां थाना के जीवन नगर पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक जगदीश चंद्र के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव हिम्मतपुरा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार युवक ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की शक के आधार पर उक्त बाइक सवार युवक को काबू कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से नशे के एक हजार कैप्सूल बरामद हुए। पकड़े गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें