सिरसा। सीआईए डबवाली टीम ने पंजाब बस अड्डा से एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से .312 बोर की अवैध पिस्तौल व एक कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी की पहचान रवि उर्फ मोट निवासी किलियांवाली के रूप में हुई है।
सीआईए डबवाली प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र सिंह ने बताया कि सीआईए टीम गश्त के दौरान मंडी किलियांवाली में मौजूद थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि पंजाब बस अड्डा पर एक युवक खड़ा है। जिसके पास अवैध हथियार है। इस पर टीम बताए गए स्थान पर पहुंची तो वहां एक युवक खड़ा था। शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से .312 बोर की पिस्तौल और एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी रवि उर्फ मोटा के खिलाफ ऑर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
53.80 ग्राम हेरोइन सहित दो गिरफ्तार
सिरसा। सीआईए डबवाली टीम ने इंद्रा नगर वार्ड 7 से दो व्यक्तियों को 53.80 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। सीआईए डबवाली प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान गुरमीत सिंह निवासी वजीतपुरा थाना भाववाला तहसील अबोहर जिला फाजिल्का पंजाब व अमनदीप सिंह निवासी वजीतपुरा थाना भाववाला तहसील अबोहर जिला फाजिल्का पंजाब के रूप में हुई है। गुरमीत सिंह के पास से 28 ग्राम 15 मिलीग्राम व अमनदीप सिंह के पास से 25 ग्राम 65 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए व्यक्तियों के खिलाफ थाना शहर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।