संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर थाना सिरसा पुलिस ने केलनिया रोड से ब्रह्मानंद उर्फ आकाश को 8 ग्राम 17 मिलीग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। वह रानियां चुंगी, बाजीगर मोहल्ला का निवासी है।
पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी। केलनिया रोड पर एक युवक पर शक होने पर पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके पास से हेरोइन बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी ने बताया कि उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस ने नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जांच भी शुरू कर दी है।