फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: युवक से मिली 60.93 ग्राम हेरोइन, गिरफ्तार

Fri, 24 Jul 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। सीआईए ऐलनाबाद पुलिस दल ने एक युवक को 60 ग्राम 93 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी हिमांशु मोचियां वाली गली, सिरसा का निवासी है।
पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि सीआईए का एक दल बुधवार को मोचियां वाली गली में गश्त कर रहा था। इस दौरान एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर तलाशी ली।
विज्ञापन

तलाशी में उसके पास से 60 ग्राम 93 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ शहर थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें