फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बस स्टैंड के बाहर `80 लाख की ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। नशे की मार झेल रहे सिरसा जिले में खतरनाक एमडीएमए ड्रग की एंट्री हो गई है। हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की सिरसा यूनिट ने हिसार रोड स्थित बस स्टैंड पर मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के वनोदा का रहने वाले युवक मिलन पाटीदार को 61.61 ग्राम एमडीएमए ड्रग सहित गिरफ्तार किया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मिलन एक बड़े ड्रग सिंडिकेट से जुड़ा है। इसमें नाइजीरियाई भी शामिल हो सकते हैं। अदालत ने आरोपी को 9 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।एचएनसीबी की टीम मंगलवार को हिसार रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान बस स्टैंड पर एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। एएसआई सुखदेव सिंह की टीम ने शक के आधार पर युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 61.61 ग्राम एमडीएमए ड्रग बरामद हुई।
विज्ञापन

पूछताछ में मिलन ने बताया कि उसे यह ड्रग देकर उसके बड़े भाई योगेश पाटीदार ने सिरसा भेजा था। योगेश की जेल में सिरसा के एक युवक से मुलाकात हुई थी जो ड्रग की डिलीवरी लेने आने वाला था। आरोपी ने यह भी बताया कि योगेश को ही पता है कि सिरसा में एमडीएमए ड्रग किसे देनी थी।
विज्ञापन

एचएनसीबी के मुताबिक, बरामद एमडीएमए ड्रग की कीमत 80 लाख रुपये है। यह ड्रग बहुत खतरनाक मानी जाती है। ड्रग तस्करी के इस नेटवर्क के अंतरराज्यीय व अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें