फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पुलिस को देखकर भागे युवक से मिले 12 बोर के 8 कारतूस

Thu, 01 Oct 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। बरनाला रोड पर सीआईए सिरसा पुलिस ने मंगलवार को एक युवक को 8 कारतूस सहित गिरफ्तार किया। आरोपी अमन वार्ड नंबर 10 सिरसा का रहने वाला है। उसके खिलाफ सिविल लाइन थाना में शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सीआईए सिरसा की एक टीम सब इंस्पेक्टर राधा कृष्ण के नेतृत्व में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 12 बोर के 8 कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी अमन ने बताया कि उसने ये कारतूस 500 रुपये में खरीदे थे। उसने अपने दोस्त अमन निवासी नहर कॉलोनी के साथ मिलकर प्रेम नगर निवासी मोनू से ये कारतूस लिए थे।
विज्ञापन

कारतूस सप्लायर की तलाश
आरोपी अमन ने बताया कि मोनू को पैसों की जरूरत थी। इसलिए उसने कारतूस बेचे। जांच अधिकारी राधा कृष्ण ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। कारतूस सप्लायर मोनू को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मोनू की गिरफ्तारी के बाद पता चलेगा कि वह इतने कारतूस कहां से लाया था। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें