रोड़ी। ड्रग्स विभाग और पुलिस की टीम ने गांव फग्गु निवासी अर्शदीप सिंह को 6300 प्रतिबंधित गोलियों के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। रोड़ी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जनक सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस कालांवाली रोड पर मलड़ी नहर पुल के नजदीक मुर्गी फार्म पर पहुंची। वहां एक युवक कार के पास खड़ा था। शक के आधार पर पुलिस ने कार की जांच की तो उसमें 6300 प्रतिबंधित नशे की गोलियां बरामद हुईं।
बता दें कि आरोपी अर्शदीप सिंह गांव रोहन में सिद्धू मेडिकोज नाम से मेडिकल स्टोर चलाता था। इस दौरान वह मेडिकल स्टोर में प्रतिबंधित गोलियां रखता और क्षेत्र में सप्लाई करने लगा। 24 जून 2024 को पुलिस ने एक युवक को 1500 प्रतिबंधित गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। इस दौरान युवक ने बताया कि वह रोहन में स्थित सिद्धू मेडिकोज संचालक के कहने पर प्रतिबंधित गोलियां सप्लाई करने पंजाब के तलवंडी साबो जा रहा था।
इस काम के लिए उसे 5 हजार रुपये मिलने थे। इसके बाद गांव के लोगों ने अर्शदीप का मेडिकल स्टोर बंद करवा दिया था। इसके बाद आरोपी ने रोड़ी में मलड़ी नहर पुल के नजदीक मुर्गी फार्म पर कार में प्रतिबंधित गोलियां बेचनी शुरू कर दी थी। अब पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।