फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के इरादे से मैकेनिक ने की युवक की हत्या, दस दिनों बाद सिरसा में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कालुआना से दस दिन पहले गायब हुए युवक का शव मंगलवार को रानियां रोड स्थित एमडीके स्कूल के पास झाड़ियों से बरामद हुआ। युवक प्रवीण की लूट के इरादे से हत्या की गई थी। आरोपी ने हत्या के बाद शव पर कार की सीट कवर चढ़ा ईंट व पत्थर रखे हुए थे। पुलिस ने मृतक कालूआना निवासी 25 वर्षीय प्रवीण कुमार के भाई प्रदीप कुमार के बयान पर रानियां के मोटर मैकेनिक बगीचा सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। रानियां पुलिस ने पहले मृतक की गुमशुदा का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

मृतक के भाई प्रदीप कुमार पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई प्रवीण रानियां के ही मोटर मैकेनिक से कार ठीक करवाने के लिए आता था। उसकी प्रवीण के साथ दोस्ती होने के बाद वह एक दो बार उसके पास घर पर भी रुका था। 23 मई को जब वह कार ठीक करवाने के लिए मोटर मैकेनिक के पास पहुंचा तो इसके बाद वह घर नहीं लौटा। उन्होंने कहा कि 27 मई को भी जब उन्होंने प्रवीण के मोबाइल पर फोन किया तो मोटर मैकेनिक बगीचा ने उसका फोन उठाया और उसने कार का एक्सीडेंट होने की बात कहीं और प्रवीण के ठीक होने की जानकारी देता रहा। जिसके पश्चात उन्हें मोटर मैकेनिक द्वारा ही उसका अपहरण किए जाने का शक हुुआ। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि शुरूआती तीन दिनों तक पुलिस उन्हें कभी गोरीवाला चौकी में शिकायत लिखने को कह देती और गोरीवाला पुलिस उन्हें रानियां थाना में मामला दर्ज करवाने की बात कही रही। इसके पश्चात वह एसपी भूपेंद्र सिंह के समक्ष पेश हुए और एसपी ने मामले की जांच सीआईए को सौंपी। इसे पश्चात सीआईए ने मंगलवार को भाई के शव मिलने की सूचना दी।
आरोपी ने पूछताछ में बताई शव की जगह : सीआईए ने मोटर मैकेनिक से पूछताछ करने के बाद मैकेनिक की बताई जगह पर टीम को प्रवीण का शव बरामद हुआ। सीआईए इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार व रानियां थाना प्रभारी साधुराम ने बताया कि मृतक प्रवीन कुमार एर्टिगा कार किराए पर चलाता था जो आखिरी बार बगीचा सिंह उर्फ बिल्ला वासी ढाणी बंगी के साथ देखा गया था। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बिल्ला को ढाणी बंगी से काबू कर लिया।
विज्ञापन

यूं दिया वारदात को अंजाम : आरोपी ने बताया कि वह दो साल से नशा करने का आदी है। उसके घर की माली हालत कमजोर है। 23 मई को प्रवीन वासी कालुआना जो पहले से उनके गैराज का कस्टमर है अपनी एर्टिगा कार को पेंट करवाने के लिए उसके पास रानियां आया था। उसे नशे के लिए रुपये की जरूरत थी उसने प्रवीन को अकेला देखकर उससे लूटपाट करने व कार छीनने की साजिश रची। साजिश अनुसार उसने बहाना बनाया कि उसकी बाइक खराब हो गई है वह उसे घर तक छोड़ दे। प्रवीन उसे अपनी कार में बैठाकर छोड़ने के लिए ढाणी बंगी की तरफ चल पड़ा। रास्ते में उसने बाजार से दो बोतल जूस व नींद की गोलियां ले ली। उसने प्रवीन के जूस में नींद की दस गोलियां मिलाकर उसे जूस पिला दिया। थोड़े समय बाद प्रवीन बेसुध हो गया और गाड़ी में ही सो गया। वह रात होने का इंतजार करने लगा। रात को 12.30 बजे के आसपास वह प्रवीण को ओटू से धोतड रोड पर ले गया। एक ट्यूबवेल पर रात्रि के समय बेसुध पड़े प्रवीन की गर्दन पर चाकू से कई बार कर दिए। प्रवीन ने शोर मचाया तो आरोपी ने खेत से ईंट उठाकर प्रवीन के सिर में कई वार कर किए जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी ने मृतक की जेब से 2200 रुपये व मोबाइल निकाल लिया और शव को सिरसा में रानियां रोड पर एमडीके स्कूल के सामने झाड़ियों में फेंक दिया और मृतक के शरीर को छुपाने के लिए बॉडी पर कार के शीट कवर व ईंट पत्थर डाल दिए और गाड़ी को लेकर मौका से भाग गया।
आरोपी को लिया पांच दिन के रिमांड पर : सीआईए प्रभारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करके पांच दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी और गाड़ी, रुपयों व वारदात में प्रयुक्त दा चाकू की बरामदगी की जाएगी। जांच जारी है और इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता पाई गई तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मृतक के भाई के प्रदीप कुमार के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। - साधूराम, थाना प्रभारी, रानियां।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें