फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ इंस्पेक्टर की तलाश में जुटी गोताखोरों की टीम, नहीं मिला अभी कोई सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
हेल्थ इंस्पेक्टर देवेंद्र मोंगा की तलाश मंगलवार को दूसरे दिन भी नहीं हो पाई है। इंस्पेक्टर की तलाश करने के लिए गोताखोरों की टीम लगातार तलाश में जुटी हुई है। गोताखोर भाखड़ा नहर से निकलने वाली पटियाला नहर में इंस्पेक्टर की तलाश में जुटे हैं लेकिन अभी तक देवेंद्र मोंगा की तलाश नहीं हो पाई है। वहीं देवेंद्र मोंगा के परिजनों ने भरतगढ़ पुलिस को सीएमओ सहित चार के खिलाफ शिकायत दी और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

बीते दिन सोमवार को देवेंद्र मोंगा द्वारा गाड़ी में छोड़े गए सुसाइड नोट के साथ सीएमओ द्वारा मांगे गए चालान रिकॉर्ड के दस्तावेज भी मिले हैं। देवेंद्र मोंगा द्वारा रखे गए रिकार्ड में दो पेज की जानकारी में जून 2020 से लेकर दिसंबर 2020 तक 56 लाख 54500 रुपये का ब्योरा दिया है। इसके बाद जनवरी 2021 से लेकर 31 मार्च तक 70 लाख 92 हजार रुपये के चालान काटे गए हैं। रिकार्ड के मुताबिक यह राशि उसने स्वास्थ्य विभाग को जमा करवाई है। वहीं उन्होंने रिकार्ड में छोड़े गए दस्तावेजों में सीएमओ को लिखे गए जवाब की कॉपी भी है। जिसमें उन्होंने उक्त रिकॉर्ड की रसीद और अन्य जानकारी भी उसमें साझा की है। देवेंद्र मोंगा द्वारा छोड़े गए दस्तावेजों के अनुसार जून 2020 से मार्च 2021 तक एक करोड़ 27 लाख 46500 जुर्माना राशि विभाग कार्यालय में जमा करवाई गई है जबकि विभाग अधिकारियों की ओर से इसे बाद भी पत्र लिख उनसे रिकॉर्ड मांगा जा रहा था।
48 घंटे बाद भी नहीं लगा इंस्पेक्टर का कोई सुराग : सोमवार केे हेल्थ इंस्पेक्टर द्वारा रोपड़ के भरतगढ़ स्थित भाखड़ा नहर के पास फेसबुक पर लाइव होकर आत्महत्या किए जाने की बात कही गई थी। वीडियो बंद होने के बाद से उनकी कोई जानकारी नहीं है। नहर के पुल पर इंस्पेक्टर की कार और सुसाइड नोट व अन्य सामान पुलिस को मिला था। जिसके पश्चात से नहर में गोताखोर लगा इंस्पेक्टर की तलाश की जा रही है। 24 घंटे के बाद भी इंस्पेक्टर का कोई सुराग नहीं लग पाया है। इंस्पेक्टर के सुसाइड नोट छोड़े जाने के बाद पुलिस ने नहर के साथ लगते गांवों और आसपास के क्षेत्रों में इंस्पेक्टर देवेंद्र मोंगा के गुमशुदगी के पोस्टर भी लगाए है। ताकि उनकी जानकारी मिलने के बाद लोग पुलिस को सूचना दे सकें।
विज्ञापन

परिजनों ने सीएमओ सहित चार के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत : देवेंद्र मोंगा के भाई सुखदर्शन सिंह ने बताया कि भाखड़ा नहर से निकलने वाली पटियाला नहर और आसपास के क्षेत्रों में भाई की तलाश की जा रही है। वहीं परिजनों ने सिरसा सीएमओ सहित चार के खिलाफ भरतगढ़ पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उन्होंने सीएमओ सहित कर्मचारियों द्वारा परेशान करने के आरोप लगाए है। जिसके कारण देवेंद्र मोंगा की ओर से आत्महत्या करने का फैसला लिया है। वहीं उन्होंने कहा कि 19 मई से 29 मई तक भाई मेडिकल लीव पर था जिसके पश्चात उन्होंने पत्र लिखकर मांगे गए रिकॉर्ड की जानकारी तीन जून तक दिए जाने का जवाब दिया था लेकिन इससे पहले ही स्वास्थ्य अधिकारियों की ओर से झूठे आरोप लगा मामले को उछाल दिया और गबन कर भागने के आरोप लगा दिए। जिसके कारण उन्होंने परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही।
विज्ञापन

परिजनों की शिकायत पर रपट दर्ज की गई। देवेंद्र मोंगा की तलाश जारी है। - केवल सिंह, थाना प्रभारी, भरतगढ़ चौकी, जिला रूपनगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें